सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन

 सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के एकता और अखंडता के संदेश से गुंजा सिवनी



सिवनी 05 नवम्बर 25/लौह पुरुष (Sardar Ballabh Bhai Patel ) सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर माय भारत (मेरा युवा भारत), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान तथा जिला प्रशासन सिवनी के सहयोग से Sardar@150 पदयात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती भारती पारधी के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री दिनेश राय, जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन तथा विभिन्न सामाजिक ( Sangthano ) संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पदयात्रा गौशाला कारीरात से प्रारंभ होकर सीलादेही, भंडारपुर, चावड़ी, पलारी होते हुए वैष्णो देवी धाम सीलादेही के समीप संपन्न हुई। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश में यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा के माध्यम से उनके एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया जा रहा है।

विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन ने कहा प्रधानमंत्री जी का यह सशक्त प्रयास सरदार पटेल जी के संदेश को जनमानस तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला युवा अधिकारी श्री प्रांजल अग्रवाल एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक श्री सी.आर. जंघेला द्वारा दी गई। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी श्री मनु धुर्वे, यात्रा प्रभारी श्री पियूष दुबे, संयोजक, सहसंयोजक तथा माय भारत के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला